dharma sangrah
✕

Indore: चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध मरीज की मौत, जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2024 (15:19 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के एक निजी अस्पताल में चांदीपुरा वायरस (Chandipura virus) के संदिग्ध मरीज की शनिवार को मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मरीज में इस विषाणु के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि युवक में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण सरीखे लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उसके नमूने को जांच के लिए 10 अगस्त को पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजा गया था।

ALSO READ: इंदौर से चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध मरीज का नमूना जांच के लिए भेजा गया पुणे
 
युवक की मौत के बाद सीएमएचओ ने कहा कि जांच में युवक में चांदीपुरा वायरस का संक्रमण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दम तोड़ने वाला युवक खरगोन जिले का रहने वाला था और उसे बेहतर इलाज के लिए 6 अगस्त को इंदौर के अस्पताल भेजा गया था। सैत्या ने बताया कि इंदौर जिले में अब तक चांदीपुरा वायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

ALSO READ: Gujarat : चांदीपुरा वायरस से 4 बच्चों की मौत, 2 का चल रहा इलाज
 
चांदीपुरा वायरस के संक्रमण के कारण मरीज को बुखार और तीव्र एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) होता है। इस रोग के लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। यह बीमारी मच्छरों, किलनी और बालू मक्खी (सैंड फ्लाई) जैसे रोगवाहकों द्वारा फैलती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख