1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों में कोविड टीकों से जुड़ी सुनवाई पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने Covid टीकों से जुड़ी सुनवाई पर लगाई रोक, जानिए क्यों

SupremeCourt
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और बंबई उच्च न्यायालयों में कोविड-19 टीके से संबंधित सुनवाई पर गुरुवार को रोक लगा दी। न्यायालय ने सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक की ओर से मामलों को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित किए जाने की अनुरोध वाली याचिकाओं पर केंद्र और अन्य को नोटिस भी जारी किए।
 
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने 2 कंपनियों की उन याचिकाओं का संज्ञान लिया जिनमें कहा गया था कि उच्च न्यायालय टीके से जुड़े मुद्दों पर समानांतर सुनवाई कर रहे हैं और याचिकाओं को आधिकारिक निर्णय के लिए शीर्ष अदालत में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
 
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित कोविड-19 टीके से संबंधित मामलों को सुनवाई के लिए अपने पास स्थानांतरित किया। टीका निर्माता कंपनियों ने कहा कि भिन्न-भिन्न उच्च न्यायालय यह आंकड़े मांग रहे हैं कि अभी तक कितने टीकों का उत्पादन किया गया है और वे कब सबके लिए टीका मुहैया कराएंगे? (भाषा)
अगला लेख
ग्रेटर नोएडा रहा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में, AQI 404 दर्ज