Hanuman Chalisa

जून में मिलने लगेगी स्पूतनिक-V, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (00:49 IST)
नई दिल्ली। सरकार को कोविड-19 की एकल खुराक वाले स्पुतनिक लाइट टीके के भारत में जल्द आने की उम्मीद है। रूसी विनिर्माता एवं उसके भारतीय साझेदारों सहित सभी पक्षों को देश के टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने को लेकर टीके के लिए आवेदन तथा नियामकीय मंजूरी प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में स्पुतनिक लाइट के लिए नियामकीय मंजूरी लेने के लिए आवेदन दायर किए जाने की उम्मीद है और यह भारत में मिलने वाली एकल खुराक वाला टीका बन सकता है। कोविड-19 टीकों की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में सरकार के शीर्ष अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत हुई हैं।
 
पिछले हफ्ते कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में स्पुतनिक लाइट के लिए नियामकीय मंजूरी की प्रक्रिया को तेज करने को लेकर सभी संबंधित हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित करने की सलाह दी गई। इन हितधारकों में जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, आरडीआईएफ (रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड) और घरेलू विनिर्माता शामिल होंगे।
ALSO READ: चक्रवाती तूफान 'Yaas' से हुआ 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान : ममता बनर्जी
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि साथ ही स्पुतनिक की एकल खुराक आने के साथ मौजूदा दो खुराक वाली स्वीकृत स्पुतनिक-V टीके की दूसरी खुराक में इस्तेमाल किया जाना वाला रिकॉम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाएगा। विनिर्माता इस घटक के उत्पादन को लेकर असहज हैं।
 
बैठक में स्पुतनिक लाइट को लेकर चर्चा की गई कि रूस पहले ही इस टीके को मंजूरी दे चुका है और कई दूसरे देशों में इसका परीक्षण जारी है। डीजीसीआई ने बाकी प्रतिभागियों को बताया कि अगले 2 से 3 हफ्तों में स्पुतनिक लाइट के लिए नियामकीय मंजूरी को लेकर आवेदन किए जाने की उम्मीद है।
ALSO READ: IMA VS रामदेव : पतंजलि योगपीठ ने कहा- नोटिस का देंगे करारा जवाब
बैठक में यह भी कहा गया कि मई 2021 में स्पुतनिक-V की 6 लाख आयातित दोहरी खुराक, जून में 1 करोड़ खुराक और जुलाई में कुल 2.8 करोड़ खुराक (2.4 करोड़ आयातित एवं 40 लाख भारत में निर्मित) उपलब्ध होंगी।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख