1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Sputnik V-makers have agreed to supply vaccine to Delhi

बड़ी खबर, दिल्ली को मिलेगी स्पुतनिक वी

Sputnik V
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि यह पता नहीं चला है कि दिल्ली को टीके की कितनी खुराक मिलेंगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।
 
केजरीवाल ने कहा कि कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।
 
द्वारका के वेगास मॉल में दिल्ली के पहले ड्राइव इन थ्रु टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मॉडर्ना और फाइजर के बनाए टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और केंद्र सरकार को बच्चों के टीकाकरण के लिए इन्हें खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को ऐसा एक और टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा।
अगला लेख
मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर पढ़ें वह 7 फैसले जिन्होंने रचा इतिहास