Hanuman Chalisa
✕

सोनिया गांधी का सरकार पर हमला, Corona आर्थिक पैकेज खोखला

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (11:54 IST)
नई दिल्ली। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शुरू हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार का कोरोनावायरस (Coronavirus) से संबंधित आर्थिक पैकेज खोखला है। 
 
सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जो राहत पैकेज की घोषणा की है कि वह जीडीपी का सिर्फ एक फीसदी है। उन्होंने कहा कि इस समय गरीबों के हाथों में सीधे पैसे डालने की जरूरत है। छोटे उद्योग धंधों को बचाने की भी जरूरत है, लेकिन सरकार ने खोखले वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश भयानक महामारी, आर्थिक संकट और सीमाओं पर तनाव संबंधित संकटों की चपेट में है। उन्होंने कहा कि इन सभी संकटों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेदार है। 
 
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में जारी इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन‍ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख