biodatamaker
✕

बड़ा खुलासा, कोरोना संक्रमण से लोगों में हुई बहरेपन की समस्या

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (15:09 IST)
लंदन। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कुछ मरीजों में स्थायी रूप से अचानक बहरेपन की समस्या पैदा होने की बात सामने आई है।
 
ब्रिटेन में इस संबंध में किए गए एक अध्ययन में यह बताया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बहरे होने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है।
 
ब्रिटेन में 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के विशेषज्ञों समेत वैज्ञानिकों के अनुसार, इस संक्रमण के कारण बहरेपन की समस्या पैदा होने को लेकर जागरुकता बहुत जरूरी है, क्योंकि स्टेरॉयड के जरिए उचित उपचार से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि इसका कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन फ्लू जैसे वायरल संक्रमण के बाद भी इसी प्रकार की समस्या होती है।
 
‘बीएमजे केस रिपोर्ट्स’ पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में 45 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति का जिक्र किया गया है, जो अस्थमा का मरीज है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित होने के बाद अचानक उसकी श्रवण क्षमता नष्ट हो गई।
 
इस व्यक्ति को संक्रमण से पहले श्रवण संबंधी कोई अन्य समस्या नहीं थी। व्यक्ति को स्टेरॉयड की गोलियां और टीके लगाए गए, जिसके बाद उसकी श्रवण क्षमता आंशिक रूप से लौट गई।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में कहा, 'बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के कारण बहरेपन की समस्या को लेकर और अनुसंधान करने की आवश्यकता है, ताकि इस समस्या का पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके।' (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख