suvichar
✕

कोरोनावायरस काल में महिलाओं की शेयर बाजार में क्यों बढ़ी दिलचस्पी, जानिए वजह...

Updated: रविवार, 6 सितम्बर 2020 (13:01 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के दौरान शेयर बाजारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी के दौरान घर के खर्च में योगदान देने तथा वेतन में कटौती और छंटनियों की वजह से महिलाएं अब शेयर बाजारों में रुचि ले रही हैं।
 
इसके अलावा बैंकों की मियादी जमा (FD) पर ब्याज दरें कम हो रही हैं, जिसके मद्देनजर महिलाओं बचत के अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि इनमें से ज्यादातर महिलाएं पहली बार शेयर बाजारों में निवेश कर रही हैं। इनमें बड़ी संख्या गृहणियों की है।
 
शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के निदेश शंकर वैलाया ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजारों में खुदरा भागीदारी बढ़ी है। यह बात महिलाओं पर भी लागू होती है। महिलाएं अब एफडी पर ब्याज में कटौती के मद्देनजर निवेश के अन्य विकल्पों पर विचार रही हैं।‘
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एक लाभ यह हुआ कि महिलाओं ने डिजिटल समाधानों के जरिये पूंजी बाजार को लेकर अपनी जानकारी को गहरा किया है।
 
ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी अपस्टॉक्स ने कहा कि अप्रैल से जून, 2020 के दौरान महिलाओं द्वारा खोले गए खातों में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इनमें से 70 प्रतिशत महिलाएं पहली बार शेयर बाजारों में निवेश कर रही हैं। ब्रोकरेज कंपनी की महिला ग्राहकों में से 35 प्रतिशत गृहणियां हैं।
 
अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने कहा, ‘वेतन में कटौती, नौकरियों में छंटनी जैसे कारणों से अब महिलाएं भी परिवार के खर्च में कुछ योगदान करना चाहती हैं। इस वजह से उनका शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ा है।‘
 
अपस्टॉक्स के अनुसार 74 प्रतिशत महिला ग्राहक विशाखापद्यत्तनम, जयपुर, सूरत, रंगा रेड्डी, नागपुर, नासिक, गंटूर जैसे दूसरी और तीसरे श्रेणी के शहरों से हैं।
 
5पैसा.कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश गगदानी ने कहा कि महिला निवेशक अब अपने पैसे का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर रही हैं। पूर्व में ज्यादातर महिलाएं शेयरों में निवेश करने से कतराती थीं, लेकिन अब सुगम प्रौद्योगिकी तथा बाजार के बारे में आसानी से जानकारी उपलब्ध होने की वजह से उनका शेयर बाजारों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख