Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में 24 जनवरी से फिर खुलेंगे स्कूल, सभी एसओपी का होगा पालन

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (14:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार, 24 जनवरी से फिर से स्कूल खोलने के फैसले को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने देते बताया कि हमने टास्क फोर्स और अभिभावक-शिक्षक संघ के साथ बैठक की और सभी स्कूल शुरू करने के लिए सहमत थे।

ALSO READ: जनवरी में पहली बार 3 लाख पार, 20 दिन में 33,79,919 कोरोना संक्रमित
 
सोमवार से महाराष्ट्र में एक बार फिर से स्कूल शुरू होने जा रहे हैं। स्कूल खुलने पर सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे पहले होगी। शिक्षामंत्री ने बताया कि माता-पिता व अभिभावकों से सहमति की जाएगी। सोमवार यानी 24 जनवरी से प्री प्राइमरी और 1ली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू हो जाएंगे।
 
स्थानीय प्रशासन द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मामलों की संख्या के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। यदि स्थानीय क्षेत्र के मामले कम हैं और एसओपी का पालन किया जा सकता है तो स्कूलों को शुरू करना चाहिए। स्कूल खोलने का अंतिम फैसला स्थानीय प्रशासन पर होगा लेकिन 24 जनवरी से महाराष्ट्र में स्कूल शुरू होंगे। इससे पहले मुंबई के अभिभावक संघ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आयुक्त को पत्र लिखकर 24 जनवरी से स्कूलों को तत्काल खोलने का अनुरोध किया था।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख