Hanuman Chalisa
✕

Coronavirus महामारी के चलते 5 अगस्त तक बंद रहेगा सैट

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (17:43 IST)
नई दिल्ली। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कहा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते उसके कार्यालय में कामकाज 5 अगस्त तक बंद रहेगा। इससे पहले सैट ने कहा था कि वह 17 जुलाई तक बंद रहेगा।

न्यायाधिकरण ने एक अधिसूचना में कहा कि मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए न्यायाधिकरण प्रत्यक्ष सुनवाई के लिए 5 अगस्त तक बंद रहेगा।

इस बीच अगले आदेश तक न्यायाधिकरण सोमवार से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक सुनवाई करेगा। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय प्रशासनिक कार्यों के लिए सीमित कर्मचारियों के साथ सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक खुला रहेगा।

सैट ने कहा कि अति आवश्यक मामलों में संबंधित पक्ष न्यायाधिकरण द्वारा तय की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार मामले दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अंतरिम आदेश उस मामले की अगली सुनवाई तक लागू रहेंगे।
सैट ने कहा कि 20 से 24 जुलाई के बीच सुनवाई के लिए तय मामले अब क्रमश: 10,14,15,16 और 17 सितंबर तक के लिए टाल दिए गए हैं।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख