Dhanteras
✕

Fight with corona: रोनाल्‍डो ने होटलों को बनाया अस्‍पताल, भारत में भी उद्योगपति आने लगे आगे

Updated: मंगलवार, 24 मार्च 2020 (14:44 IST)
दुनिया में आए कोरोना संकट को देखते हुए अब बड़े उद्योगपति और कई वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍पोर्ट्समेन मदद को आगे आ रहे हैं।
दरअसल, इस वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक मदद की भी बेहद जरुरी होगी। हाल ही में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विश्‍व से अपना कर्जा माफ करने की गुहार लगाई है। जाहिर है, पाकिस्‍तान में आर्थिक हालात खराब हो चुके हैं। ठीक इसी तरह दुनिया के बाकी देशों को भी कोरोना से लड़ने के लिए बड़े फंड की आवश्‍यकता होगी।

अच्‍छी खबर यह है कि दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक अलग तरह से मदद की है। रोनाल्‍डो ने अपने दो आलीशान होटलों को कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में परिवर्तित करा दिया है। इसके साथ ही उनके अस्‍पातल के खर्च, दवाई, स्‍टाफ की सैलरी सबका खर्च वो खुद वहन करेगें।

बतौर इंसान यह करना चाहिए
मीडिया में रोनाल्‍डो का जो बयान आया है उसमें उन्‍होंने कहा है कि ‘दुनिया बेहद मुश्किल समय से गुजर रही है। आज मैं आपसे एक फुटबॉलर के नाते बात नहीं कर रहा हूं। बल्कि एक बेटे, एक पिता, एक इंसान के तौर पर चिंता जाहिर कर रहा हूं। यह बेहद जरूरी है कि हम डब्ल्यूएचओ और सरकारों के दिशा निर्देशों को मानें। यही एक विकल्प है, जिससे हम इस मुश्किल समय का सामना कर सकते हैं। जिंदगियां बचाना किसी भी काम से सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं उन सभी के लिए दुखी हूं, जिन्होंने अपनों को खोया। मैं उन्हें सलाम करता हूं जो इस खतरे से लड़ रहे हैं।’


भारत में भी इस दिशा में सोचा जाने लगा है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भविष्‍य में जरुरत पड़ने वाले फंड और धन के लिए बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने 22 मार्च को ट्वीट कर बताया कि हम संगठन बनाकर फंड एकत्र करने का प्रयास करेंगे। उन्‍होंने लिखा कि मैं अपनी सैलरी का 100 प्रतिशत इस फंड में कंट्रीब्‍यूट करुंगा। उन्‍होंने बताया कि आने वाले कई महीनों तक हमें यह काम करना होगा। उन्‍होंने लिखा कि हमारी प्रोजेक्‍ट टीमें भी सरकार और इंडियन आर्मी की मदद के लिए तैयार रहेंगी। महिंद्रा फाउंडेशन भी इस दिशा में काम करेगा।

ऐसे में सवाल है कि क्‍या फुटबॉलर रोनाल्‍डो और बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा की तरह और भी सेलिब्रेटी, खिलाड़ी, राजनेता और देश की बड़ी हस्‍तियां इस काम के लिए आगे आएगीं। मानव सभ्‍यता पर खतरा बने इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए क्‍या सरकार के अलावा टाटा, अंबानी, अडानी, तेंदुलकर, विराट, रोहित, अमिताभ बच्‍चन जैसे सैकड़ों नाम सामने आएंगे।

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख