sawan somwar

12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बड़ी खबर, कोवोवैक्स को टीकाकरण अभियान में शामिल करने की सिफारिश

Updated: रविवार, 3 अप्रैल 2022 (20:12 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के (Coronavirus) कोविड​​​​-19 कार्यकारी समूह ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के वास्ते शामिल करने की सिफारिश की है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को दी।

भारत के औषधि नियामक ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर को वयस्कों में आपात स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए और 9 मार्च को 12-17 आयु वर्ग के लिए कुछ शर्तों के अधीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

सूत्रों ने कहा कि कोविड​​​​-19 कार्यकारी समूह ने अब एनटीएजीआई की स्थाई तकनीकी उप समिति से सिफारिश की है कि कोवोवैक्स को 12 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाए।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोवोवैक्स को टीकाकरण अभियान में शामिल करने का अनुरोध किया था।

सूत्रों में से एक ने कहा, एनटीएजीआई के कोविड​​​​-19 कार्यकारी समूह की एक बैठक एक अप्रैल को हुई थी, जिस दौरान कोवोवैक्स के आंकड़े की समीक्षा की गई थी, जिसके बाद यह सिफारिश की गई थी कि टीके को राष्ट्रीय कोविड​​​​-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है, ताकि 12 साल की उम्र और उससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा सके।

सिंह ने कहा था कि पुणे स्थित कंपनी एसएसआई 900 रुपए और जीएसटी के हिसाब से निजी अस्पतालों को कोवोवैक्स टीके की खुराक प्रदान करना चाहती है और केंद्र को भी टीकों की आपूर्ति करने के लिए निर्देशों का इंतजार कर रही है।

भारत ने 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया था। बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्स का उपयोग उन्हें टीका लगाने के लिए किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को लिखे एक पत्र में, सिंह ने कहा कि निजी कंपनियां, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार के संगठन और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अपने कर्मचारियों, परिवारों और बच्चों को टीका लगाने के लिए कोवोवैक्स के लिए अनुरोध कर रहे है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सिंह ने पत्र में लिखा है, हमारे सीईओ अदार सी पूनावाला के दूरदर्शी नेतृत्व में हमने एक और विश्वस्तरीय कोविड-19 टीके कोवोवैक्स को विकसित, निर्मित किया और 28 दिसंबर को 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए अपने राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण से आपातकालीन उपयोग अनुमति प्राप्त की और 9 मार्च, 2022 को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनुमति हासिल की।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख