ramcharitmanas

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में 695 नए कोरोना केस, कुल 67 हजार के पार

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (13:24 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के शुक्रवार सुबह 695 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 67 हजार को पार गई, वहीं पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 926 पहुंच गया।    

चिकित्सा विभाग के अनुसार इन नए मामलों के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हजार 314 पहुंच गई। नए मामलों में सर्वाधिक 173 मामले सीकर जिले में सामने आए हैं। इसी तरह बाड़मेर 96, नागौर 87, जोधपुर 75, झालावाड़ 73, झुंझुनूं 65, जयपुर 51, पाली 56 एवं राजसमंद 19 नए मामले सामने आए।

इससे जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 9897 पहुंच गई। इसी तरह राजधानी जयपुर में 8215, बाडमेर 2086, झालावाड़ 1099, झुंझुनूं 903, नागौर 2157, पाली 3559 एवं राजसमंद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2275 हो गई।

राज्य में सुबह पांच और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 926 पहुंच गई। प्रदेश में कोराना जांच के लिए अब तक 20 लाख 33 हजार 646 लोगों का सैंपल लिया गया, जिनमें 19 लाख 63 हजार 754 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक मिली जबकि 2478 की रिपोर्ट अभी आनी शेष हैं। हालांकि अब तक 51 हजार 427 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें 50 हजार 749 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब 14 हजार 961 एक्टिव मामले हैं।

कोटा में 155 नए मामले : राजस्थान के कोटा जिले में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 155 नए रोगी मिले हैं, जिनमें सबसे अधिक 16 रोगी जिले के सांगोद क्षेत्र के हैं। कोटा मेड़िकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब की आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार कोटा शहर में शुक्रवार को विज्ञान नगर में सबसे अधिक 15 रोगी पाए गए हैं, जबकि शहर एवं ग्रामीण पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मी को कोराना संक्रमित पाया गया है। शेष रोगी शहर के विभिन्न इलाकों से है।

कोटा लैब में जांच के बाद बारां जिले के 34, रावतभाटा के तीन और सवाई माधोपुर के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोटा में अब तक 4322 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 1909 से भी अधिक रोगी इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इस रोग के कारण कोटा में 74 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख