biodatamaker

विदेश निर्मित टीकों को लेकर राहुल का सरकार पर कटाक्ष, कहा- मैंने पहले ही मंजूरी देने का कहा था

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (12:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में निर्मित कोविडरोधी टीकों के भारत में उपयोग को मंजूरी देने की तैयारी को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने महात्मा गांधी के एक चर्चित कथन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया- 'पहले वे तुम्हारी उपेक्षा करेंगे, फिर तुम पर हंसेंगे, फिर वो तुमसे लड़ेंगे, फिर तुम जीत जाओगे।'

ALSO READ: पीएम मोदी ने ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की, दिया ‘ईच वन वैक्सीनेट वन’ का मंत्र
 
दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले सरकार से आग्रह किया था कि विदेश में निर्मित टीकों के भारत में उपयोग को अनुमति दी जाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और देश में टीकाकरण की गति तेज करने के मकसद से केंद्र सरकार ने अन्य देशों में आपात इस्तेमाल के लिए अधिकृत व विदेश निर्मित कोविड-19 टीकों को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 
मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार के विदेश निर्मित टीकों के पहले 100 लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर 7 दिन नजर रखी जाएगी जिसके बाद देश में टीकाकरण कार्यक्रम में इन टीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। उधर राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि भारत अब साबित कर रहा है कि समय के साथ पिछड़ जाना संभव है। उन्होंने कहा कि आज हम बाबासाहेब को याद करते हैं जिन्होंने ऐसे मुश्किल सवाल हल किए जिनसे हमारे देश को प्रगति की राह पर चलने में मदद मिली।(भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख