sawan somwar

राहुल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- उनको नफरत का मोतियाबिंद

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (15:42 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को टीकाकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें नफरत का मोतियाबिंद हो गया है। वायनाड के सांसद राहुल पर तंज कसते हुए भाजपा ने यह भी सवाल किया कि एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को कब सद्बुद्धि आएगी?

ALSO READ: राहुल का दावा, जुलाई आ गया लेकिन टीके नहीं आए, हर्षवर्धन का पलटवार
 
पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि भारत में 21 जून के बाद पिछले 11 दिनों के अंदर लोगों को औसतन 62 लाख टीकों की खुराक प्रतिदिन दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या तो इस सच्चाई को देखना नहीं चाहते या फिर भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की अघोषित नीति बन गई है।

ALSO READ: पीएम मोदी के सरनेम पर टिप्पणी करना राहुल गांधी को पड़ा भारी, आज सूरत की अदालत में होगी पेशी
 
ज्ञात हो कि केंद्र की टीकाकरण नीति पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आईं। भाटिया ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस ट्वीट को देखकर देशवासियों को बहुत दुख होगा, क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया है।
 
उन्होंने कहा कि जुलाई आ गया लेकिन राहुल गांधी को यह सद्बुद्धि कब आएगी कि विपक्ष की भूमिका रचनात्मक होती है? आपको सत्ता सुख भोगने की लालसा है और मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से नफरत भी है। नफरत का मोतियाबिंद आपको सत्य से दूर क्यों कर देता है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या तो सच्चाई को देखना नहीं चाहते या फिर भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की अघोषित नीति बन गई है।
 
गत 21 जून को 'योग दिवस' पर आरंभ हुए टीकाकरण अभियान के नए चरण में लोगों को दी गई टीकों की खुराक का आंकड़ा पेश करते हुए भाटिया ने कहा कि भारत ने अब तक अपने 34 करोड़ नागरिकों को टीकों का सुरक्षा कवच दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में टीकों की 41.60 लाख खुराकें दी गई हैं जबकि 21 जून से लेकर अब तक 11 दिनों के भीतर 6.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। औसतन 62 लाख खुराक प्रतिदिन दी गई हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि विश्व के कितने ऐसे देश हैं, जहां प्रतिदिन टीकों की इतनी खुराक दी गई है?
 
टीकों को लेकर सवाल उठाने और कोविड को मोविड नाम देने के लिए भाटिया ने राहुल गांधी पर हल्की और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयानों से महामारी के खिलाफ लड़ाई कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि हल्की राजनीति करनी होती तो हम भी कह सकते थे कि रोविड वायरस बहुत ही खतरनाक है और अंदर से भारत को खोखला करने का काम करता है। कोविड-19 रोधी टीकों के लिए भाजपा प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने बाद में टीका लगवा लिया।(भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख