Hanuman Chalisa
✕

Corona Virus को लेकर आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित PM मोदी

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (13:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के चलते पैदा हुए हालात और सरकार द्वारा उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च, 2020 को शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें वे कोरोना वायरस (COVID-19) से संबंधित मुद्दों और उससे निपटने के प्रयासों के बारे में देश को बताएंगे।
 
एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कोरोना से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
 
मोदी ने कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। कोरोना वायरस अब देश के सामने बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। 
 
प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत, स्थानीय समुदायों और संस्थाओं के साथ मिलकर से निपटने का प्‍लान बनाने पर जोर दिया। उन्‍होंने आगे के कदमों को लेकर अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता को भी कहा है। 
 
प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी सांसदों को निर्देश दिए थे कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख