Hanuman Chalisa
✕

कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की Coronavirus संक्रमण से मौत

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (10:58 IST)
कोलकाता। कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की कोरोनावायरस संक्रमण से यहां के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल कृष्णकांत बर्मन की शुक्रवार को मौत हो गई।
ALSO READ: कोरोनावायरस लॉकडाउन : बंगाल में सप्ताह में 2 दिन बंद, कई ट्रेनें रद्द
उन्होंने बताया कि वे 1 सप्ताह से ज्यादा वक्त से कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित थे और शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। उनके परिवार को कोरोना योद्धाओं के लिए राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। कोलकाता पुलिस के 3 कर्मियों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तालताला महिला पुलिस थाने की प्रभारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 270 से अधिक पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में संक्रमण का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कोलकाता पुलिसकर्मियों को मिलाकर राज्य में 900 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख