Hanuman Chalisa

हाथों में तख्ती लेकर निकली पुलिस, किया जागरूक

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (12:47 IST)
शामली। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण महामारी को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन व पुलिस रात-दिन मेहनत कर रही है और प्रदेश के हर जिले में तरह-तरह से जनता को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा कई प्रकार की मुहिम चलाई जा रही है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
इसी के चलते उत्तरप्रदेश के शामली जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल की देखरेख में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स के साथ सुबह बाजार खुलने के समय हाथों में तख्तियां लेकर क्षेत्रीय लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पैदल गश्त कर जागरूक किया। इन तख्तियों पर स्लोगन व संदेश लिखे हुए थे जिससे कि आम नागरिक जागरूक हो सके।
 
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने ई-रिक्शा में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु दिए गए संदेश को लाउडस्पीकर के माध्यम से गली-मोहल्लों में प्रसारित करवाया तथा लोगों को इस संक्रमण से बचने के उपायों से अवगत करवाया है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को अंतिम विदाई, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
पुलिस अधीक्षक शामली विनीत जयसवाल द्वारा अपने संदेश में बताया गया है कि लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करें। अगर आवश्यकता न हो तो घरों से बाहर बिलकुल न निकलें। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए जब भी परिवार का कोई सदस्य बाहर जाए तो वह सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे तथा कोशिश करे कि अपने घर के नजदीकी स्टोर से ही आवस्यक वस्तुएं खरीदें।
 
कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। अत: बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें, नहीं तो ऐसा करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाथों को नियमित रूप से साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
 
पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा बताया गया है कि जो लोग लॉकडाउन नियमों का भली-भांति पालन कर रहे हैं, वे सभी समाज में 'कोरोना योद्धा' हैं। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा ऐसे योद्धाओं से समाज को और अधिक जागरूक करने का आग्रह किया गया है जिससे कि हम सब लोग एकसाथ कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई को जीत सकें।
 
कोतवाली पुलिस के संदेश प्रचार के इस अनूठे तरीके से लोगों में कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता लाने में सफल होगी। संदेश प्रसार का यह अनोखा तरीका लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा तथा लोगों ने इसको काफी सराहा तथा विश्वास दिलाया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का गंभीरता से पालन
 किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

नेपाल: बालेन शाह के खिलाफ जेन-जी में क्यों है उबाल

Top News : पेपर लीक संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

बुरा मत मानिए, आईना हमेशा सुंदर नहीं होता…

CJP के प्रोटेस्ट में घुसे थे हत्या, लूट और रेप के आरोपी, 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिर, 480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के घेरे में

Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट

अगला लेख