sundarkand

Pfizer की Vaccine को अमेरिका में भी मिली अनुमति, शुरू होगा बड़ा टीकाकरण अभियान

Updated: शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (12:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में शुक्रवार को देश के पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) टीके को मंजूरी दे दी गई है, जो इस महामारी के अंत की शुरुआत हो सकती है, जिसने अब तक 3 लाख अमेरिकी लोगों की जान ले ली है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने फाइजर और उसके जर्मनी के साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में उपयोग की इजाजत दी है। अब आगामी दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग होम कर्मियों के टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई अन्य देश सर्दियों से पहले अधिकाधिक लोगों का टीकाकरण करना चाहते हैं ऐसे में टीके की पहली खुराकों की कमी होगी इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। एफडीए का फैसला बड़े पैमाने पर जारी अध्ययन को लेकर जनता की समीक्षा के आंकड़ों के आधार पर लिया गया है।

इसके अलावा ट्रंप प्रशासन भी एफडीए पर टीके को जल्द से जल्द मंजूरी देने के लिए दबाव बना रहा था और आरोप लगा रहा था कि एजेंसी की प्रक्रिया बहुत ही धीमी है। यहां तक कि प्रशासन ने एफडीए प्रमुख स्टीफन हान को धमकी तक दे डाली थी कि यदि टीके के बारे में फैसला शुक्रवार तक नहीं लिया गया तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा।

एफडीए की मंजूरी मिलने के बाद अब अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरंभ हो जाएगा।अमेरिका मॉडर्ना द्वारा विकसित टीके पर भी विचार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर मैक्सिको की सरकार के चिकित्सा सुरक्षा आयोग ने आपात स्थिति में फाइजर/बायोएनटेक द्वारा निर्मित कोरोनावायरस के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस टीके को मंजूरी देने वाला मैक्सिको, ब्रिटेन, कनाडा और बहरीन के बाद चौथा देश है।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख