सम्बंधित जानकारी
- जज ने कोरोना वैक्सीन को कहा ‘शैतान का टीका’, मच गया बवाल
- दुनियाभर में 7 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 15 लाख से ज्यादा की मौत
- कोरोना इफेक्ट : विदेश यात्रा बजट में 75% तक कटौती कर सकती है सरकार
- मध्यप्रदेश में Coronavirus संक्रमण के 1222 नए मामले, 9 की मौत
- Covid 19 वैक्सीन के परीक्षण में Sputnik V के घटक का इस्तेमाल करेगी AstraZeneca
देश में एक दिन में कोरोनावायरस के 30,006 नए मामले, 442 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के कुल 98,26,775 मामले हैं। 24 घंटे के भीतर 442 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,42,628 पर पहुंच गई है। इन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की दर और घट गई है। यह अब 1.45 फीसदी है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,59,819 लोगों का इलाज चल रहा है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.66 फीसदी है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15,26,97,399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई जिनमें से 10,65,176 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। (भाषा)