गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. oxygen man sold SUV to help corona patients
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (13:01 IST)

ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर

ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर - oxygen man sold SUV to help corona patients
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही है। इस मुश्किल घड़ी मुंबई के मलाड में रहने वाले शाहनवाज शेख हजारों लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें जिंदगी दे चुके हैं। 
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 'ऑक्सीजन मैन' के नाम में मशहूर शेख मात्र एक फोन कॉल पर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में जुट जाते हैं। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने एक 'वॉर रूम' भी तैयार किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
 
22 लाख की कार बेचकर खरीदें 160 सिलेंडर : शाहनवाज ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए अपनी 22 लाख रुपए की SUV को भी बेच दी। इस पैसे से उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदें और उन्होंने इसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया। 
 
आक्सीजन की कमी से दोस्त की पत्नी की मौत : संक्रमण काल की शुरुआत में ही उनके एक दोस्त की पत्नी ने ऑक्सीजन की कमी से एक ऑटो रिक्शा में दम तोड़ दिया था। इस घटना से वे बुरी तरह आहत हुए और उन्होंने मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई का काम शुरू कर दिया।
 
4000 से ज्यादा लोगों की मदद : शेख कोरोना काल में 4000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। उनका मदद करने का अपना तरीका है। पहले ऑक्सीजन के लिए 50 लोगों के कॉल आते थे पर रोज 500 ज्यादा लोग उनसे मदद मांगते हैं। हालांकि वे समय और ऑक्सीजन की कमी की वजह से ज्यादा लोगों की मदद नहीं कर पाते।  
ये भी पढ़ें
CoronaVirus Live Updates : राजस्‍थान में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित