kundali milan
✕

Corona Vaccine पर अच्छी खबर, ट्रायल में असरदार दिखी ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, बुजुर्गों में भी बने एंटीबॉडीज

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (16:19 IST)
नई दिल्ली/लंदन। दुनियाभर में कोरोनावायरस (COVID-19) के संक्रमण के कारण मचे कोहराम के बीच एक अच्छी खबर यह है कि ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन बुजुर्गों और वयस्कों दोनों पर अच्छा असर दिखा रही है।
ALSO READ: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री एस्पर भारत पहुंचे, 2 2 मीटिंग पर चीन की निगाहें
विदेशी मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन देने के बाद बुजुर्गों में एंटीबॉडीज और टी सेल बने, जो कोरोनावायरस को मात देने में व्यक्ति को सक्षम बनाते हैं।
 
कोरोना वैक्सीन के परीक्षण में शामिल बुजुर्ग वॉलेंटियर्स की गत जुलाई में जारी ब्लड रिपोर्ट के आंकड़ों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि वैक्सीन देने के बाद उनमें अच्छी खासी मात्रा में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है। इसके अलावा 18 से 55 साल की आयुवर्ग के वॉलेंटियर्स में भी इसका अच्छा प्रभाव दिखा।
ALSO READ: खुशखबर, free में लगेगा COVID-19 का टीका, हर नागरिक के टीकाकरण पर इतना होगा खर्च
एस्ट्राजेनेका ने आज कहा कि यह उत्साहवर्द्धक है कि बुजुर्गों और वयस्कों दोनों में कोरोनावायरस के खिलाफ अच्छी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई और बुजुर्गों पर इस वैक्सीन का दुष्प्रभाव कम देखा गया। यह आंकड़ा हमारी कंपनी के कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावोत्पादकता को दर्शाता है। यह रिपोर्ट जल्द ही मेडिकल पत्रिका में प्रकाशित होगी। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख