dharma sangrah
✕

UK में फिर टूटा कोरोना रिकॉर्ड, 1 दिन में सामने आए नए 93,045 मामले

Updated: शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (22:35 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायरस का कहर जारी है। लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। यूके मीडिया के मुताबिक 93,045 नए संक्रमणों के साथ लगातार तीसरे दिन मामलों की रिकॉर्ड संख्या देखी गई।
 
ब्रिटेन में वर्तमान में मामले तेजी से बढ़ रहे है, जो पब और रेस्तरां के लिए एक झटका है, जिन्होंने क्रिसमस के लिए पार्टियों को बड़े पैमाने पर रद्द होते हुए देखा है। ब्रिटेन के ट्रेजरी प्रमुख ऋषि सनक ने आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और उनकी चिंताओं को सुना।
ALSO READ: WHO ने SII की Covovax को दी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी
यात्रा प्रतिबंध से प्रभावित हुआ पर्यटन उद्योग : कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध यूरोप में छुट्टियों के इस महत्वपूर्ण मौसम में पर्यटन उद्योगों को प्रभावित कर रहे हैं।
 
नियम कड़े होने की वजह से लोग अपनी यात्रा को फिर से व्यवस्थित या रद्द कर रहे हैं। यूरोस्टार, जो इंग्लिश चैनल में ट्रेनों का संचालन करता है, ने ब्रिटेन से आने और जाने के लिए नए यात्रा प्रतिबंध लागू होने से पहले शुक्रवार को फ्रांस के लिए टिकटों की बिक्री की। नए स्वरूप के बारे में बहुत कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है, हालांकि साक्ष्य इंगित करते हैं कि यह अधिक आसानी से फैलता है।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख