kundali milan
✕

केंद्र ने दिया स्पष्टीकरण, केवल एक राज्य ने दी ऑक्सीजन की कमी से मौत की जानकारी

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (22:35 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कथित कमी से मौतों का मामला संसद में उठने के बाद जब केंद्र ने ऐसे मौतों पर राज्यों से आंकड़ा मांगा तब केवल एक राज्य ने उसकी कमी से ऐसे संदिग्ध मौत होने की रिपोर्ट दी। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही।

ALSO READ: राज्यों को OBC Lists तैयार करने का अधिकार देने संबंधी संविधान संशोधन बिल लोकसभा से पास
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने यहां एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि जब संसद में यह प्रश्न उठाया गया, तब राज्यों से स्पष्ट तौर पर यह प्रश्न पूछा गया और अब तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक केवल एक राज्य ने संदिग्ध मौत की जिक्र किया है तथा किसी भी अन्य राज्य ने अब तक नहीं कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि केवल पंजाब ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते 4 संदिग्ध मौतें हुईं। पिछले महीने विपक्षी दलों ने संसद में यह बताने को लेकर सरकार को निशाने पर लिया था कि राज्यों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई।

ALSO READ: Video: घर से भागी बहन की मुंहबोले भाई ने धूमधाम से करवाई शादी, पुलिस वाले बने बाराती
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने हाल में राज्यों एवं केद्रशासित प्रदेशों से इस साल के प्रारंभ में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर आंकड़ा मांगा था और यह सूचना एकत्र करके 13 अगस्त को मानसून सत्र के समाप्त हो जाने से पहले संसद में पेश किया जाना था।
 
अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश ने ऑक्सीजन के संबंध में अपनी तरह की चुनौती का सामना किया तथा उसकी उपलब्धता 2000-3000 मीट्रिक टन थी जो 9000 मीट्रिक टन पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह देखा गया कि कैसे लोगों, राज्यों एवं केंद्र ने चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर मिलकर काम किया।

ALSO READ: चिराग पासवान को लगा एक और झटका, बंगला खाली करने के लिए मिला नोटिस
उन्होंने कहा कि हमने चिकित्सकीय ऑक्सीजन के रूप में उपयोग करने के लिए औद्योगिक ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया। हमने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदान किए, पीएसए संयंत्रों की दिशा में आगे कदम उठाया, ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए रेलवे एव नौसेना की मदद ली। हमने एक बड़ी चुनौती का सामना किया। 
 
राज्यसभा में 20 जुलाई को जब प्रश्न किया गया था कि क्या दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से सड़कों एवं अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोविड-19 मरीजों की मौतें हुई, तब उसके लिखित उत्तर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा था कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। पवार ने कहा था कि मौतों की रिपोर्ट करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए गए हैं। उसी के अनुसार राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश नियमित आधार पर मामलों एवं मौतों का रिपोर्ट करते हैं। लेकिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार कोई भी मौत सिर्फ ऑक्सीजन की कमी के चलते नहीं हुई।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख