ramcharitmanas

सावधान! इंदौर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, हम कैसे बचें...

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (23:40 IST)
इंदौर। Lockdown के चलते प्रत्यक्ष रूप से होने वाले अपराधों में भले ही इन दिनों पूरी दुनिया में ही कमी देखी जा रही हैं, लेकिन Corona काल में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं में तुलनात्मक रूप से क काफी वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में इंदौर में एक महिला के साथ इसी तरह की घटना घटित हो गई, जिससे उसे करीब 40 हजार रुपए की चपत लग गई। 
 
दरअसल, राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में रहने वालीं प्रिया दीक्षित ने डी मार्ट से कुछ समय पहले रोजमर्रा के सामान का ऑर्डर किया था, लेकिन सामान नहीं आने पर उन्होंने नंबर ढूंढकर डी मार्ट पर फोन लगाया तो उन्हें कहा गया है कि आप नए ग्राहक हैं। अत: आपको कुछ प्रोसेस पूरी करनी होगी। इसी बीच, उनसे कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट भी पूछी गई। चूंकि सामान नहीं आने से मानसिक रूप से परेशान प्रिया कुछ समझ पातीं इसी दौरान उनके खाते से पहले 19 हजार 999 रुपए और फिर 20 हजार निकल गए।
 
प्रिया दीक्षित ने वेबदुनिया को बताया कि शनिवार को 11 बजे के लगभग हुई इस घटना की लिखित शिकायत उन्होंने राजेन्द्रनगर थाने में कर दी है साथ ही इंदौर पुलिस की साइबर क्राइम शाखा को इसकी सूचना दे दी है, ‍जिसका शिकायत क्रमांक 10657 है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित बैंक और ब्रांच को भी मेल पर सूचित कर दिया है।
 
उन्होंने बताया कि चूंकि दैनिक जरूरत का सामान लॉकडाउन के चलते आसानी से उपलब्ध नहीं है, अत: उन्होंने डी मार्ट से ऑर्डर किया था, लेकिन 3-4 दिन बाद भी सामान नहीं आने से वे मानसिक रूप से परेशान थीं।
साइबर अपराध बढ़े : उल्लेखनीय है कि हाल ही प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक Lockdown के दौरान महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध काफी हद तक बढ़े हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में साइबर अपराध की 54 शिकायतें मिलीं जबकि मार्च में 37 और फरवरी में 21 शिकायतें मिली थीं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि असल में यह संख्या आंकड़ों से कहीं अधिक है। महिलाओं के खिलाफ होन वाले अपराधों में अकाउंट हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड, अभद्र व्यवहार, ब्लैकमेलिंग आदि शामिल है। 
 
... तो नहीं होगा नुकसान : ATM कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग में किसी फ्रॉड के मामले में अगर 3 दिन के भीतर बैंक को शिकायत कर दी जाती है तो आपका पैसा वापस मिल जाएगा। RBI की ओर से जारी सर्कुलर में भी कहा गया है कि बैंक अकाउंट से कोई फ्रॉड होता है और वह समय पर बैंक को इसकी सूचना देता है तो उसका नुकसान नहीं होगा। इस मामले में बैंक उसके पैसे की भरपाई कर देगा। हालांकि ऐसा भी कहा जाता है कि जब ग्राहक अपनी गलती की वजह से फ्रॉड का शिकार होता है तो बैंक कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। 
 
कैसे बचें फ्रॉड से? : सबसे पहले तो भूलकर भी पासवर्ड, पिन नंबर, OTP, कार्ड नंबर आदि किसी से शेयर न करें। यहां तक इस तरह की जानकारी बैंक भी आपसे नहीं मांगते। वित्तीय संस्थान समय-समय पर लोगों को SMS या ई-मेल के जरिए सूचित करते रहते हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय, रिटेल आउटलेट या पेट्रोल पंप आदि पर अपने कार्ड का इस्तेमाल करते समय हमेशा सतर्क रहें।
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति