Hanuman Chalisa
✕

'sputnik-v' की एक खुराक से बनती है अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता: अध्ययन

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (17:40 IST)
लंदन। कोविड-19 रोधी टीके 'स्पुतनिक-वी' की एक खुराक सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बना सकती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण ही कोविड-19 होता है। इससे पहले एक अध्ययन में 'स्पुतनिक-वी' की 2 खुराकों के कोविड-19 के खिलाफ 92 प्रतिशत रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने की बात सामने आई थी। 'स्पुतनिक-वी' का निर्माण 2 'एडिनोवायरस' को मिलाकर किया गया है। ये ऐसे वायरस हैं, जो सर्दी, बुखार और गले में खराश के साथ कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं।

ALSO READ: सितंबर में सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगा स्पुतनिक वैक्सीन
 
पत्रिका 'सेल रिपोर्ट मेडिसिन' में मंगलवार को प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या टीके की 1 खुराक, 2 खुराकों की तुलना में जन स्वास्थ्य को अधिक फायदा पहुंचा सकती है जिससे कि बड़ी आबादी को जल्द से जल्द टीके लगाए जा सकें।
 
इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक एवं अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के 'फंडेसियन इंस्टीट्यूटो लेलोइर-कॉनिकेट' के एंड्रिया गामार्निक ने कहा कि दुनिया के कई क्षेत्रों में सीमित टीके की आपूर्ति और असमान टीके वितरण के कारण, स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण रणनीतियों को अनुकूलित करने के लिए टीकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े आंकड़े संकलित करने की तत्काल आवश्यकता है।

ALSO READ: Sputnik V : रुसी वैक्सीन स्पुतनिक -V कोविशील्‍ड और कोवैक्सीन से कैसे अलग है
 
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा प्रस्तुत सहकर्मी-समीक्षा आंकड़े वर्तमान वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल में सार्वजनिक स्वास्थ्य निर्णयों का मार्गदर्शन करने के लिए जानकारी प्रदान करते हैं। शोधकर्ताओं ने नए अध्ययन में 289 स्वास्थ्यकर्मियों पर 'स्पुतनिक-वी' की 1 खुराक और 2 खुराक की सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ बनी रोग प्रतिरोधक क्षमता की तुलना की। पहली खुराक के बाद इन प्रतिभागियों में से 94 प्रतिशत में वायरस के खिलाफ 'इम्युनोग्लोबुलिन जी (आईजीजी) एंटीबॉडी' विकसित हुई और 90 प्रतिशत ने 'एंटीबॉडी' को निष्क्रिय करने के सबूत दिखाए, जो कोशिकाओं को संक्रमित करने के लिए वायरस की क्षमता में हस्तक्षेप करते हैं।

 
अनुसंधान ने पाया कि पहले से संक्रमित प्रतिभागियों में आईजीजी और 'न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी' का स्तर एक खुराक के बाद उन लोगों की तुलना में काफी अधिक था जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ था, वहीं दूसरी खुराक ने पहले से संक्रमितों में 'एंटीबॉडी' को निष्क्रिय करने के उत्पादन में वृद्धि नहीं की। उन्होंने कहा कि इन लोगों को एक खुराक के बाद उच्च रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर, दूसरी खुराक देरी से लगाए जाने का प्रशासन को सुझाव देता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीके लग सके।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख