Hanuman Chalisa
✕

क्रिसमस-न्यू ईयर पर Omicron का खौफ, जानें कर्नाटक में कहां-कहां लगी बंदिशें

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (21:49 IST)
बेलगावी। कोविड-19 की स्थिति और कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को कहा कि 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में किसी भी पार्टी या समागम की अनुमति नहीं होगी।
ALSO READ: कोरोना के Delta वैरिएंट के मुकाबले 3 गुना तेजी से फैलता है Omicron, केंद्र ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर चेताया
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कोविड-19 और ओमिक्रॉन से जुड़े मामलों को ध्यान में रखकर नए साल के जश्न के सिलसिले में हमने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की थी।
 
उन्होंने कहा कि उनकी सिफारिश पर सरकार ने शहर में एवं राज्य के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर समागमों (बड़े कार्यक्रमों) पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम खुली जगहों पर समागम पर रोक लगा रहे हैं। यह 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पूरे राज्य में प्रभाव में रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि क्लबों और रेस्तराओं को बस 50 फीसद क्षमता तक के साथ चलने की अनुमति हेागी लेकिन पार्टी या डिस्क जॉकी के आयोजन पर रोक है। 
ALSO READ: टीकाकरण में प्रयोग हो रहीं वैक्सीनें क्या Omicron वैरिएंट पर असरकारक हैं?, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब
सरकार के मुताबिक इसी प्रकार अपार्टमेंट में भी पार्टी या डीजे का कार्यक्रम नहीं होगा तथा रेसीडेंट एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमों का उल्लंघन न हो। राज्य में अबतक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 19 मामले सामने आए हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख