Daily Horoscope
✕

टोकियो के गवर्नर ने कहा, ओलंपिक रद्द करना अकल्पनीय

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (10:43 IST)
टोकियो। टोकियो शहर के गवर्नर यूरिको कोइके ने गुरुवार को कहा कि 2020 ओलंपिक को रद्द करना ‘अकल्पनीय’ है लेकिन कोरोना वायरस को महामारी करार देने का इन खेलों पर कुछ असर होने की आशंका है।
 
यूरिको ने कहा कि ऐसा नहीं कहा जा सकता कि महामारी की घोषणा का कोई असर नहीं होगा, लेकिन मुझे लगता है कि इन खेलों को रद्द करना अकल्पनीय है। लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि ओलंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो पाएंगे या नहीं?
ALSO READ: भारत के 5 मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा
आयोजकों ने हालांकि जोर देते हुए कहा है कि ये खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इससे संबंधित अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को करना है जिसका कहना है कि अब तक इन खेलों को रद्द करने या स्थगित करने को लेकर कोई बात नहीं हुई है।
 
आईओसी ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में है जिसने कोरोना वायरस के संक्रमण को आधिकारिक रूप से महामारी करार दिया है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

अगला लेख