biodatamaker
✕

केजरीवाल बोले, दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ेगी

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (15:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि कुछ सरकारी और निजी अस्पतालों को फिर से पूर्णत: कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया जाएगा।

ALSO READ: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन से मुलाकात, डॉक्टरों के स्‍वास्‍थ्‍य की ली जानकारी
 
महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रोजाना के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गए। मुख्यमंत्री ने स्थिति को बेहद गंभीर बताया है और लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।  समीक्षा बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने और अस्पताल जाने से बचने का अनुरोध किया।

 
उन्होंने ट्वीट किया कि कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की। हमलोग सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। सभी से सहयोग की अपील है- 1. कृपया कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करें। 2. जब तक जरूरी नहीं हो, अस्पताल नहीं जाएं। 3. अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो टीका जरूर लगवाएं। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार सतर्क है और सभी जरूरी कदम उठा रही है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख