Hanuman Chalisa

मरीजों की मदद के लिए आगे आए NRI, 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहे हैं भारत

शनिवार, 8 मई 2021 (10:48 IST)
वॉशिंगटन। डॉक्टरों का एक भारतीय-अमेरिकी समूह कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए भारत में 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहा है। हाल ही में बनी 'फेडरेशन ऑफ इंडियन फिजिशियंस एसोसिएशन' (एफआईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीद लिए गए हैं। इनमें से 450 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं, 325 दिल्ली भेजे जा रहे हैं और 300 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुंबई भेजे जा रहे हैं।

ALSO READ: संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन concentrator, 1 करोड़ मेडिकल मास्क दिए
 
एफआईपीए के अध्यक्ष डॉ. राज भयानी ने कहा कि ये ऑंक्सीजन कंसन्ट्रेटर स्थानीय भारतीय साझेदारों, अस्पतालों, अस्थायी क्वारंटाइन केंद्रों, नवनिर्मित अस्थायी अस्पतालों और परमार्थ संगठनों को भेजे जाने हैं ताकि भारत में दूरदराज के क्षेत्रों में स्थानीय साझेदार जरूरत पड़ने पर कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें।

 
उन्होंने कहा कि करीब 3,500 और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे जाने हैं। एफआईपीए ने इन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटरों को फौरन भेजे जाने में मदद के लिए भारतीय दूतावास और भारत के उड्डयन मंत्रालय से बात की है।  भारत के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले आयोवा स्थित सहगल फाउंडेशन ने एक अलग बयान में कहा कि वह भारत को 200 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेज रहा है।  भारतीय-अमेरिकी वंदना कर्ण ने ग्रामीण बिहार में लोगों की जान बचाने के लिए शनिवार को रकम जुटाने के वास्ते एक अभियान शुरू की। महज कुछ ही घंटों में 8,000 डॉलर से अधिक धनराशि जुटा ली गई। (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख