Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में अब वैक्सीन के सेकंड डोज पर फोकस, 1 जुलाई को कोविशील्ड और 3 जुलाई कोवैक्सिन का सिर्फ दूसरा डोज, आज और कल वैक्सीनेशन नहीं

21 जून से शुरु हुए महाअभियान में 50 लाख लोगों का वैक्सीनेशन

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (13:14 IST)
भोपाल। कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने एक मील का पत्थर पार करते हुए 2 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट कर दिया। इसके साथ मध्यप्रदेश में कोविड टीकाकरण के पात्र करीब 30 फीसदी जनसंख्या को वैक्सीन का सिंगल डोज लगाया जा चुका है। अगर आंकड़ों की बात करें तो अब तक मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाये जा चुके हैं। जिसमें 10 लाख से अधिक हेल्थ औऱ फ्रंटलाइन वर्कर्स,45 साल से अधिक वाले लोगों की संख्या 82 लाख से ज्यादा है। वहीं 18 से 44 साल की आयु वालों की संख्या करीब 87 लाख के करीब है।   

21 जून से प्रदेश में शुरु हुए वैक्सीनेशन महाअभियान में 30 जून के पहले ही 50 लाख टीके लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इसके चलते मंगलवार और बुधावार को वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। 

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला के मुताबिक 29 और 30 जून को टीकाकरण का कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जायेगा। वहीं प्रदेश में 1 से 3 जुलाई तक फिर वैक्सीनेशन महाअभियान शुरु होगा जिसमें एक जुलाई को केवल कोविशील्ड वैक्सीन के सत्र आयोजित होंगे यानि एक जुलाई को केवल कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं 2 जुलाई को नियमति टीकाकरण कार्यक्रम के चलते कोरोना वैक्सीनेशन नहीं होगा। वहीं 3 जुलाई को केवल कोवैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे। 
 
वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग के मुताबिक मध्यप्रदेश में दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने के बाद अब लोगों को पूर्ण वैक्सीनेट करने पर फोकस किया जाएगा। अब लोगों को सेंकड डोज लगाने के लिए जन जागरुकता कैंपेन चलाया जाएगा। सरकार लक्ष्य है कि प्रदेश को जल्द से जल्द वैक्सीनेट कर लिया जाए।
 
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन के सेंकड डोज सही समय पर लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने फ्रंटलाइन वारियर्स,45 साल या 60 साल और 18 साल से अधिक  वाले लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज सही समय पर लगाने के निर्देश दिए है। वहीं प्रदेश के दूसरे राज्यों से लगे जिलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार और बढ़ाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए है। ऐसी नगर पंचायतें है जिन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख