ramcharitmanas

बिहार Unlock: Lockdown की पाबंदियां खत्म, सीएम नीतीश कुमार ने कहा- खोले जाएं धर्मस्थल-स्कूल

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (14:52 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को लॉकडाउन की पाबंदियां खत्म करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में धर्मस्थल, स्कूल पूरी तरह खोले जाएं।  
 
सीएम नीतीश कुमार ने अनलाक- 6 (Bihar Unlock- 6) की नई गाइडलाइन (Unlock guideline) को लेकर ट्वीट किया है। बुधवार को हुए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फैसला लिया है कि धर्म-स्‍थलों के साथ ही सभी स्कूलों को खोल दिया जाए।
 
सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेगें। 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान खुल सकेंगे।
 
 
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें। परन्तु तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतनी जरूरी है।
 
बिहार में चरण बद्ध तरीके से 5 चरणों में किया गया अनलॉक 
अनलॉक - 1: 08 से 15 जून तक
अनलॉक - 2: 16 से 22 जून तक
अनलॉक - 3: 23 जून से 6 जुलाई तक
अनलॉक - 4: 07 जुलाई से 06 अगस्त तक
अनलॉक - 5: 07 अगस्त से 25 अगस्त तक

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख