sawan somwar

पुणे में नाइट कर्फ्यू, कोरोना टीकाकरण पर जोर, जानिए क्या है नई गाइडलाइंस

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (10:59 IST)
पुणे। महाराष्‍ट्र में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रशासन ने हालांकि लोगों को राहत देते हुए कोई भी नया प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है। इसके बजाय, कोरोना को रोकने के लिए बढ़ते टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया।

ALSO READ: महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में भी सोमवार तक लॉकडाउन, मराठवाड़ा में 1,641 नए मामले
डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव ने कहा कि पुणे में कोरोना संक्रमण की दर सबसे तेज दर है। ऐसे में इस शहर को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव दिया कि पुणे में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकरण करने से दूसरी लहर के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
 
पुणे में कोरोना की स्थिति पर पालक मंत्री अजीत पवार, नगरपालिका प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में काउंसिल हॉल में सुबह एक बैठक आयोजित की गई। उसके बाद सौरभ राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

ALSO READ: Lockdown से पहले नागपुर में मजाक बनी सोशल डिस्टेंसिंग, बाजार में उमड़ी भीड़
नया नियम क्या है?
 
-पुणे में स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को इससे छूट दी गई है।
-होटल रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। होम डिलीवरी 11 बजे तक की जा सकती है।
-शादियों, धार्मिक समारोहों, किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम, अंतिम संस्कार के लिए केवल पचास लोगों को अनुमति दी जाती है।
-नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, उद्यान केवल सुबह खुले रहेंगे और शाम को बंद।
-रात में 11 से सुबह 6 बजे तक फर्क्यू।
-छात्र पचास प्रतिशत की क्षमता पर MPSC कोचिंग क्लासेस और लाइब्रेरी का उपयोग कर सकते हैं।
-थियेटर, मॉल और दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख