dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update: 83 दिन बाद देश में कोरोना के 24882 नए मामले, 2.82 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आई तेजी के बीच शनिवार को इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की रफ्तार में कमी देखी गई तथा नए सक्रिय 4785 से बढ़े। इस बीच देश में अब तक 2 करोड़ 82 लाख 18 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या गत 83 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 लोगों के 24 घंटे में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
ALSO READ: खुशखबर, बच्चों के लिए भी सुरक्षित है फाइजर की कोरोना वैक्सीन
इस अवधि में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 140 दर्ज की गई है। शुक्रवार को यह 117, गुरुवार को 126, बुधवार को 133, मंगलवार, सोमवार को 97, रविवार को 100, शनिवार को 108 और शुक्रवार को मृतकों की संख्या 113 दर्ज की गई थी।
कोरोना के 24882 नए मामले : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,882 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 33 हजार 728 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 19,957 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,09,73,260 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,785 बढ़ने से 20,20,22 हो गए हैं। इसी अवधि में 140 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,446 हो गई है।
 
ALSO READ: 78 दिन बाद भारत में मिले 23,285 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 1.74%
रिकवरी दर 96.82 और सक्रिय मामलों की दर 1.78 प्रतिशत : देश में रिकवरी दर 96.82 और सक्रिय मामलों की दर 1.78 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.40 फीसदी पर है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 4,417 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,11,724 हो गई है। राज्य में 11,344 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,17,744 लाख पहुंच गई है जबकि 56 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,723 हो गया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख