Hanuman Chalisa
✕

उत्तराखंड में 22 जनवरी तक बढ़ाया नाइट कर्फ्यू, स्कूल भी रहेंगे बंद

Updated: रविवार, 16 जनवरी 2022 (21:04 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस (Coronavirus) लगातार बढ़ने से 22 जनवरी तक 'नाइट कर्फ्यू' को बढ़ा दिया गया है। स्कूलों को भी अग्रिम देशों तक बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। इसे लेकर एसओपी के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके बाद 17 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खुलने थे। लेकिन आज शासन ने स्कूलों को अभी नहीं खोलने का आदेश जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में 2682 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,440 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना डेथ रेट 2.01 फीसदी है।  प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 6 से लेकर रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। जिम, शॉपिग मॉल, सिनेमा हॉल सभी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। समस्त स्विमिंग पूल और वॉटर पार्क 22 जनवरी तक बंद रहेंगे।

लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख