ramcharitmanas
✕

कोरोना के नए मामले आने के बाद सूरत में रात के कर्फ्यू की अवधि 1 घंटे बढ़ाई

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (16:46 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में कोरोनावायरस के 300 से अधिक नए मामले आने के बाद नगर निगम ने रात के समय कर्फ्यू की अवधि 1 घंटे तक और बढ़ाने का फैसला किया है। सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब रात को 10 बजे के बजाय 9 बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और सुबह 6 बजे खत्म होगा। उसने कहा कि कर्फ्यू की नई अवधि शुक्रवार रात से लागू होगी।

ALSO READ: गुजरात : Coronavirus के 1200 से अधिक नए मामले, अहमदाबाद में 19 मार्च से नाइट कर्फ्यू
नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे लोगों और सूरत शहर में होटलों या गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी। गुजरात में गुरुवार को आए कोविड-19 के कुल 1,276 नए मामलों में से 324 मामले अकेले सूरत शहर में दर्ज किए गए।
 
गुजरात सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 3 दिन पहले अहमदाबाद और सूरत समेत 4 बड़े शहरों में रात के कर्फ्यू का समय 2 घंटे तक बढ़ा दिया था। अहमदाबाद नगर निगम ने भी गुरुवार को ऐसा ही कदम उठाया और कर्फ्यू का समय 1 घंटे तक बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

खुफिया इनपुट के बाद CEC ज्ञानेश कुमार के घर सुरक्षा और बढ़ाई, आखिर क्या है वजह

LIVE: राहुल और प्रियंका के खिलाफ 2 दिन में दूसरी एफआईआर

स्वामित्व योजना पर सरकार और पटवारियों में बढ़ा टकराव, आज से सामूहिक अवकाश पर प्रदेश के पटवारी

अगला लेख