Daily Horoscope
✕

Corona राहत के लिए मदद करेंगे निकोलस पूरन, IPL वेतन का कुछ हिस्सा करेंगे दान

Updated: शनिवार, 1 मई 2021 (00:18 IST)
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के बल्लेबाल निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कमाई का कुछ हिस्सा कोरोनावायरस महामारी से बुरी तरह से जूझ रहे भारत के लिए दान देने का फैसला किया है। भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और गुरुवार को 3 लाख 86 हजार नए संक्रमित मामले सामने आए।

पूरन ने इसके साथ ही भारत के लोगों से जल्द से जल्द टीका (वैक्सीन) लगवाने का अनुरोध किया। ट्विटर पर जारी वीडियो में पूरन ने कहा, अगर आप टीका लगवा सकते हैं तो कृपया इसे करिए, मैं अपने हिस्सा का काम करूंगा, जिसमें भारत के लिए प्रार्थना करना जारी रखने के साथ इस संकट से उबरने के लिए अपने आईपीएल वेतन का एक हिस्सा दान करना चाहूंगा।

वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने वाले 25 साल के इस क्रिकेटर को पता है कि इस संकट से देश की स्वास्थ्य प्रणाली भी जूझ रही है। उन्होंने कहा, मैं दुनियाभर में अपने सभी प्रशंसकों एवं समर्थकों को बताना चाहता हूं कि मैं भारत में आईपीएल (बायो-बबल) में सुरक्षित और बेहतर स्थिति में हूं।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
उन्होंने कहा, लेकिन इस तरह की त्रासदी के इतने करीब होना भी हमारे दिलों को तोड़ने वाली बात है। एक ऐसे देश के लिए जिसने हमें वर्षों से इतना प्यार और समर्थन दिखाया है, मैं अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर भारत में इस स्थिति को लेकर कुछ जागरूकता लाने में मदद कर सकता हूं।

मौजूदा सत्र में पंजाब किंग्स के लिए छह मैच खेलने वाले पूरन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी ने भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का वादा किया था। पूरन ने कहा, अब भी कई अन्य देश महामारी से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन भारत में मौजूदा स्थिति बेहद गंभीर है। मैं इस विकट स्थिति में वित्तीय सहायता के साथ जागरूकता लाने में अपनी भूमिका निभाऊंगा।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख