biodatamaker

तीन देशों के ‘वैरिएंट’ से मिलकर बना है भारत में फैल रहा ‘डबल म्‍यूटेंट’ वायरस

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (13:18 IST)
भारत में पसर रहा कोराना वायरस दरअसल बहुत ज्‍यादा स्‍मार्ट होने के साथ ही बहुत रहस्‍यमी और खतरनाक है, क्‍योंकि यह साल 2020 में आए कोरोना वायरस की तरह हल्‍का नहीं है।

वायरस की इस दूसरी लहर में दरअसल दुनिया के तीन देशों के वैरिएंट शामिल हो गए हैं और यही तीन वैरिएंट मिलकर भारत में डबल म्‍यूटेंट वायरस हो गया।

हेल्‍थ रिपोर्ट और विशेषज्ञों की रि‍सर्च बताती है कि भारत में पसर रहे वायरस में साउथ अफ्र‍ीका, यूके और ब्राजील के वैरिएंट शामिल हो गए हैं। इसलिए भारत वाला वायरस इनके तीन वैरिएंट के साथ मिक्‍स होकर डबल म्‍यूटेंट वायरस बन गया है।

रिपोर्ट्स की माने तो इसीलिए यह इतना ज्‍यादा खतरनाक हो गया है कि हम संभल नहीं पा रहे हैं।

इसी कारण बदल गए लक्षण
नए वायरस में लक्षणों के बदल जाने का भी यही कारण है। पहले वाले वायरस में सिर्फ स्‍वाद नहीं आना, गंध नहीं आना और सर्दी, बुखार जैसे लक्षण थे, लेकिन अब सर्दी, बुखार के साथ ही डायरिया, उल्‍टी, सिरदर्द, कई मरीजों को बदन में दर्द, गैस, भूख न लगना, मांसपेशियों में अकड़न जैसी शिकायतें भी हैं। नए मामलों में पेट में एसिडिटी या गैस की शिकायत काफी हो रही है। पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था, मगर अब डॉक्टर इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं।

इससे डॉक्‍टरों को भी समझ नहीं आ रहा है कि इसकी पहचान कैसे करें। दिक्‍कत यह है कि इसमें यह फर्क करना मुश्‍किल है कि यह सामान्‍य बीमारी के लक्षण हैं या कोरोना वायरस के लक्षण हैं।

अगल-अलग राज्‍यों में फैले तीन वैरिएंट
रिपोर्ट कहती है कि सबसे ज्‍यादा चिंता वाली बात तो यह है कि साउथ अफ्रीका, यूके और ब्राजील के ये तीनों वैरिएंट भारत के अलग-अलग राज्‍यों में पसर रहे हैं। जैसे यूके का वैरिएंट पंजाब में ज्‍यादा देखने को मिल रहा है। ठीक इसी तरह दो वैरिएंट भी देश के दूसरे राज्‍यों में लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख