biodatamaker
✕

Corona India Update : कोरोना संक्रमण के नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (19:46 IST)
नई दिल्ली। भारत में अब कोरोनावायरस काबू में आता दिख रहा है। 24 घंटे में संक्रमण के 10,725 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,43,78,920 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 94,047 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 36 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,488 हो गई।
 
इन 36 मौतों में वे 5 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से जान गंवाने वालों की सूची में डाले हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 94,047 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,395 मामलों की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.60 प्रतिशत हो गई।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख