ganesh chaturthi

मोदी ने की विजयन की प्रशंसा, जानिए क्यों

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (14:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 टीकों की बर्बादी रोकने के लिए केरल सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में टीकों की बर्बादी रोकना महत्वपूर्ण है।

ALSO READ: कोरोना: लॉकडाउन पर असमंजस में मोदी, जान बचाएँ या अर्थव्यवस्था?

दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि राज्य को केंद्र सरकार से टीकों की 73,38,806 खुराकें मिली और उपलब्ध अतिरिक्त खुराकों का भी इस्तेमाल करते 74,26,164 खुराकें दी गईं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों खासकर नर्सों की सराहना की।

ALSO READ: बाइडन का 4 जुलाई तक 70 प्रतिशत अमेरिकी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य
 
प्रधानमंत्री मोदी ने विजयन के ट्वीट को टैग करते हुए बुधवार को लिखा कि टीकों की बर्बादी कम करने में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सों का उदाहरण प्रस्तुत करते देखना अच्छा लग रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीकों की बर्बादी कम करना महत्वपूर्ण है।


केरल में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 37,190 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,01,979 हो गई थी। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर 4 से 9 मई तक राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी मंगलवार से लागू की गई है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

अगला लेख