biodatamaker

मुंबई को नहीं मिली राहत, अनलॉक की श्रेणी 3 में ही रहेगी आर्थिक राजधानी

Updated: शनिवार, 26 जून 2021 (07:35 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, महाराष्ट्र सरकार की 5 स्तरीय अनलॉक योजना की तीसरी श्रेणी में ही रहेगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने यह जानकारी दी।
 
सरकार ने संक्रमण की दर और अस्पतालों में बिस्तर की संख्या के आधार पर प्रतिबंधों में ढील देने के लिए पांच स्तरीय योजना बनाई है। श्रेणी 3 के तहत दुकानों को शाम 4 बजे तक ही खोलने की अनुमति है। मॉल-थिएटर बंद रहेंगे और रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ शाम 4 बजे तक खुलेंगे। निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ 4 बजे तक खोले जा सकेंगे।
 
बीएमसी ने कहा कि महानगर में पिछले दो सप्ताह से संक्रमण की दर 3.96 प्रतिशत है और ऑक्सीजन बिस्तर भरने का प्रतिशत 23.04 है।
 
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि मुंबई में कोरोना काल में 2053 लोग फर्जी टीकाकरण रैकेट का शिकार हुए। इस पर हाईकोर्ट ने उन लोगों की सेहत को लेकर चिंता जताई जिन्हें फर्जी टीका लगाया गया।
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई में शुक्रवार को कोविड-19 के 693 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,20,339 हो गई। वहीं एक दिन में 20 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई जबकि 575 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए। महानगर में इस महामारी से अब तक 15,368 लोग मारे जा चुके हैं, 6,92,245 रिकवर हुए जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 10,437 हो गई।
 

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख