dharma sangrah
✕

कोरोना के खिलाफ जंग, संक्रमण मुक्त हो रही है मुंबई लोकल, रोज 80 लाख यात्री करते हैं सफर

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (14:56 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए मुंबई में रेलवे प्रशासन ने लोकल ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों को भी संक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया है। लोकल ट्रेनों में हर दिन करीब 80 लाख यात्री सफर करते हैं।
 
मध्य रेलवे के अनुसार, सभी डिब्बों में पकड़ने के हैंडल, दरवाजों के हैंडल, दरवाजों की कुंडी, प्रवेश द्वार, खिड़कियों, बिजली के स्विच और लोकल ट्रेनों के अंदर तथा ट्रेनों के बाहर अन्य हिस्सों को कीटाणुनाशकों के इस्तेमाल से साफ किया जा रहा है।
 
सफाई और स्वच्छता के लिए खासतौर से कोविड-19 परामर्श को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के डिपो पर डिब्बों के रखरखाव के दौरान विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शौचालयों की अच्छे तरीके से सफाई और उन्हें संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
 
मध्य रेलवे ने बताया कि धोबी घाट पर चादरों की सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है और कोच सहायक से यात्रियों को नयी चादरें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एसी डिब्बों में सभी पर्दों को अगले 4-5 दिनों में हटाया जाएगा। यात्रियों को अपनी चादरें लाने की सलाह दी गई है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख