dharma sangrah
✕

Corona virus : ब्रिटिश नागरिक संक्रमित पाया गया, कोच्चि हवाईअड्डे पर 19 अन्य भी हिरासत में

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (14:48 IST)
कोच्चि। कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले 20 यात्रियों को उड़ान भरने से कुछ देर पहले रविवार को हिरासत में ले लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही केरल में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या 20 हो गई है।

कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को संक्रमित पाए गए व्यक्ति को नजदीक के सरकारी अस्पताल में अलगाव वार्ड में ले जाया गया है। 20 यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद दोपहर को विमान ने दुबई के लिए उड़ान भरी।

इससे पहले दुबई जाने वाले अमीरात के विमान से कम से कम 289 यात्रियों को यहां हवाईअड्डे पर उतार लिया गया था। ब्रिटेन के एक शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। बहरहाल, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि जब विमान रवाना हुआ तो उसमें कितने यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन का यह यात्री 19 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि हवाईअड्डा पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि हवाईअड्डे पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा, अब बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारने और उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजने का फैसला किया गया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख