dharma sangrah
✕

बीएमसी ने कहा, Coronavirus फैलने के बाद से 15 लाख से अधिक लोग क्वारंटाइन में

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:49 IST)
मुंबई। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करते हुए अब तक मुंबई में 15 लाख से अधिक लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम ने यह जानकारी दी। बीएमसी ने कहा कि इनमें से 5.34 लाख लोगों की पहचान उच्च जोखिम वाले संपर्क के रुप में की गई है।
ALSO READ: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की संशोधित गाइडलाइंस, ये लोग नहीं हो सकेंगे होम क्वारंटाइन
इसने कहा है कि अब तक कुल 13.28 लाख लोग 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं। बीएमसी ने अपने वेबसाइट पर यह जानकारी दी है कि फिलहाल 2.46 लाख लोग अपने घरों में क्वारंटाइन में हैं जबकि 14,288 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।
 
बीएमसी के मुताबिक संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे 14,288 लोगों में से 11,409 लोग 328 सीसीसी-1(कोविड देखभाल केंद्र) में हैं जबकि 2,879 लोग 57 सीसीसी-2 में रखे गए हैं। सीसीसी-1 की कुल मिलाकर बिस्तर क्षमता 50,000 है जबकि सीसीसी-2 की बिस्तर क्षमता 61,00 है।
 
सीसीसी-1 को मुख्यत: होटलों, समारोह स्थलों में स्थापित किया गया है जहां 24 घंटे निगरानी की सुविधा नहीं है जबकि सीसीसी-2 सरकारी केंद्र है जहां 24 घंटे डॉक्टर और नर्स उपलब्ध रहते हैं। बीएमसी ने शहर में एक या एक से अधिक संक्रमण के मामले पाए जाने के बाद 6,552 इमारतों, 750 चॉल और झुग्गी बस्तियों को संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। सोमवार तक मुंबई में कोविड-19 के 85,329 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी जिनमें से 4,935 मरीजों की जान जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख