Hanuman Chalisa
✕

8 महीने के बच्चे ने इलाज के लिए की 400 किमी की यात्रा, Covid 19 की पुष्टि के बाद मौत

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (16:43 IST)
शिलांग। इलाज के लिए अरुणाचल प्रदेश से मेघालय तक लगभग 400 किलोमीटर का सफर करने वाले 8 महीने के एक बच्चे ने कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोना से उबर चुके नोएडा के पुलिसकर्मी प्लाज्मा दान करेंगे
उन्होंने कहा कि बच्चे को कुछ बीमारियों के इलाज के लिए अरुणाचल प्रदेश के तोमो रिबा इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल सांइसेज से यहां नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ हैल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (एनईआईजीआरआईएचएमएस) भेजा गया था। बच्चे के माता-पिता उसे सड़क मार्ग से शिलांग ले कर आए थे। वे सोमवार को तड़के अस्पताल पहुंच गए थे।
 
मेघालय के स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक ने कहा कि उनके अस्पताल पहुंचने पर जांच के लिए बच्चे के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में बच्चे के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शाम को उसकी मौत हो गई।' उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता और वाहन चालक कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मेघालय में कोविड-19 से हुई यह दूसरी मौत है। पहली मौत 15 अप्रैल को हुई थी।
 
राज्य में अब तक 89 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 44 का इलाज चल रहा है और 43 लोग ठीक हो गए हैं। दो रोगियों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख