Hanuman Chalisa

Lockdown वाले दिन शादी है तो क्या करें, जानिए काम की जानकारी...

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (16:31 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना (Coronavirus) विस्फोट के बाद शिवराजसिंह सरकार ने हाई लेवल बैठक के बाद पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला किया है।

ALSO READ: होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए जरुरी खबर
अप्रैल 24 तारीख से 30 तारीख तक शादियों की भरमार है। हालांकि इसमें केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। इस वजह से बाजार में भी खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। भले ही लोग कम लोगों के साथ शादियां करें लेकिन शादियों पर कपड़े, बतर्न, गहनें आदि खरीदने ही हैं। 
 
लॉकडाउन के बाद अब शादियों वाले घरों में चिंता का माहौल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें क्या ना करें। धर्मशालाएं महीनों पहले बुक हो चुकी हैं, फोटोग्राफर से लेकर रसोइयों तक सभी की बुकिंग कर उन्हें एडवांस भी दिया जा चुका है। लेकिन विवाह कार्यक्रम पर अब संशय के बादल छा गए हैं।
 
पंडित हेमंत रिछारिया के अनुसार 18 अप्रैल तक शुक्र अस्त होने के कारण फिलहाल शादियां नहीं हैं, लेकिन इसके बाद शादियां प्रारंभ होंगी। यूं तो कई मुहूर्त हैं, लेकिन 25 अप्रैल, 8 मई और 23 मई के मुहूर्त ऐसे हैं जो लॉकडाउन के दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में पहले से ही प्रशासन के नियमानुसार तैयारियां कर लें। 
 
गाइडलाइंस के अनुसार, शादी समारोह में वर-वधू पक्ष, पुजारी समेत 50 लोग शामिल हो सकेंगे। इस दौरान बारात निकालने की अनुमति नहीं है। शादी वाली जगह पर बैंड वालों और ढोल वालों को जाने की अनुमति रहेगी। 
 
शादी में शामिल सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए। प्रशासन ने साफ कहा है कि अगर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन होता है तो जिस स्थान पर समारोह हो रहा है वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलेगी और कार्यक्रम स्थल को सील कर दिया जाएगा।
 
इंदौर एडीएम पवन जैन ने वेबदुनिया से बातचीत में बताया कि शादी के लिए संख्या तो 50 ही निर्धारित है, लेकिन लॉकडाउन के दिन शादी होने पर क्षेत्रीय एसडीएम से उसकी अनुमति लेना आवश्यक है। क्योंकि यदि लॉकडाउन के दिन शादी है तो स्वाभाविक रूप से आना-जाना भी रहेगा। ऐसे में बिना परमीशन के मूवमेंट करना संभव नहीं हो पाएगा। अत: शादी के लिए अनुमति जरूर लें और विवाह स्थल पर ही रहें।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख