suvichar
✕

कोरोना के साए में मकर संक्रांति, गुजरात में पतंगबाजी के दौरान डीजे, सभा पर रोक

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (20:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने वाले उत्तरायण पर्व के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी करते हुए पतंगबाजी के लिए सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और खुले मैदानों में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है।
 
पतंगबाजी के लिए राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान, खुले मैदान या सड़कों पर पतंग उड़ाने के लिए लोगों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
 
इसमें कहा गया है कि छतों पर या आवासीय सोसायटी के अंदर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा, अन्य जगहों पर रहने वाले मेहमानों, दोस्तों या रिश्तेदारों को समारोह के लिए अन्य आवासीय परिसरों में प्रवेश नहीं दिया जाए। छत पर या सोसायटी में डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग पर भी रोक रहेगी।
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात में मकर संक्राति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन यहां सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और खुले मैदानों में लोग जमकर पतंगबाजी करते हैं।
 
गुजरात में सोमवार को कोरोनावायरस के 6,097 नए मामले सामने आए थे जिसमें से 28 मामले ओमिक्रॉन के थे। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,68,301 हो गई। 32,469 एक्टिव मरीज हैं और 10131 लोग मारे जा चुके हैं।
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

अगला लेख