suvichar
✕

महाराष्ट्र : इस साल 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए, सरकार ने बनाया नया प्लान

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (23:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है। राज्य में पिछले साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे। उसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी।
 
बुधवार को 9,913 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 20,99,207 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99,008 है। मुंबई में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 3,37,134 हो गई है। और पांच रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11,515 तक पहुंच गई है।


कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि पर रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्कों की जांच, संक्रमितों के बेहद करीब आने वालों की पहचान, तेजी से उनकी जांच, हॉटस्पॉट में सघन जांच और मौतों के ऑडिट समेत 7 सूत्री कार्ययोजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस संबंध में 3 मार्च को सभी जिला प्रशासनों को पत्र भेजा था और उन्हें इन बिंदुओं पर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।
ALSO READ: Coronavirus in India : देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले फिर बढ़े, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े
कार्ययोजना में सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक जमावड़ों के सिलसिले में दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा लोगों को कोविड-19 संक्रमणरोधक आचरणों का पालन करने के वास्ते प्रेरित करने के लिए नागरिक समाज एवं धार्मिक नेताओं को साथ लेने की बात भी कही गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के दल की टिप्पणी के बाद यह कार्ययोजना बनाई गई है। इस दल ने हाल ही नागपुर, अमरावती, यवतमाल, ठाणे, पुणे और मुंबई का दौरा किया था, जहां संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में फिर कोरोना के 11000 से ज्यादा नए मामले, 52,556 की मौत
सभी जिलाधिकारियों एवं नागरिक प्रमुखों को भेजे पत्र में डॉ. व्यास ने कहा कि वैसे तो केंद्रीय टीम की टिप्पणी उनकी यात्रा वाले जिलों के संदर्भ में थी लेकिन हो सकता है कि अन्य जिलों में कमोबेश ऐसा ही है, इसलिए सभी जिलो को इन रणनीतियों पर काम करने की जरूरत है। पत्र के अनुसार जिला प्रशासनों को संस्थानात्मक क्वारंटाइन केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया, क्योंकि घरों में क्वारंटाइन करने वाले मरीजों की रोजाना निगरानी की उपयुक्त व्यवस्था नहीं है।

शिवरात्रि के लिए विशेष निर्देश : कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को किसी भी मंदिर में एक समय पर 50 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने अपने दिशा-निर्देशों में यह बात कही है। सरकार ने बुधवार को शिवरात्रि महोत्सव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इनमें कहा गया है कि लोगों को मंदिरों में भीड़ नहीं लगानी चाहिए और इसके बजाय घरों में पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सरकार ने कहा कि मंदिर प्रबंधनों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके परिसर संक्रमणमुक्त हों और वहां सामाजिक दूरी तथा मास्क के इस्तेमाल समेत कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
ALSO READ: कोरोना का बढ़ता कहर, 1 दिन में 3.5 लाख नए मामले, Covid-19 से अब तक 11.75 करोड़ संक्रमित
दिल्ली में लगभग 2 महीने बाद सबसे ज्यादा मामले : दिल्ली में बुधवार को लगभग 2 महीने बाद कोरोनावायरस संक्रमण के सर्वाधिक 370 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 0.52 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,931 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 370 से अधिक मामले 4 जनवरी को सामने आए थे। उस दिन 384 लोगों में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार को संक्रमण के 370 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,42,030 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,900 हो गई। मंगलवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,812 थी। (भाषा)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Indian Army : अरुणाचल प्रदेश में चीन के कब्जे का दावा करने वाला वीडियो फर्जी? भारतीय सेना ने बताई पूरी सच्चाई

गुजरात के द्वारका, कच्छ, पोरबंदर और जामनगर सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को प्रति हेक्टेयर 8500 की मदद

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

अगला लेख