Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में Corona के 6600 नए मामले, 231 और मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (22:42 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 6600 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,96,756 हो गई, जबकि 231 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,566 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,494 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 60,83,319 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।
ALSO READ: Experts की चेतावनी : कई लोगों में आई Coronavirus के खिलाफ इम्यूनिटी लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.61 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान जलगांव और भिवंडी नगर निगमों समेत भंडारा और नंदुरबार जिलों में कोरोनावायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
संक्रमण के नए मामलों में पुणे में सर्वाधिक 2,327 मामले सामने आए, जबकि कोल्हापुर जिले में 1,852 नए मरीज मिले। राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 322 नए मामले सामने आए। कोल्हापुर क्षेत्र में ही इस दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 71 मरीजों की मौत हुई। पुणे में 67 जबकि मुंबई क्षेत्र में 37 मरीजों ने दम तोड़ा।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख