Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में 1 दिन में Corona के 10 हजार से अधिक नए मामले, 163 मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (23:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 7 दिन के अंतराल के बाद बुधवार को एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 10 हजार से अधिक (10,066) मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,97,587 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले 16 जून को एक दिन में संक्रमण के 10,107 मामले सामने आए थे, उसके बाद से रोजाना 10 हजार से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 163 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,19,303 हो गई है। दिनभर में 11,032 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 57,53,290 हो गई है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,21,859 है। संक्रमण से उबरने की दर 95.93 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.99 प्रतिशत है। विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2,41,801 जांच की गई हैं। अब तक कुल 4,01,28,355 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मुंबई में संक्रमण के 864 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,21,963 हो गई। 23 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 15,338 तक पहुंच चुकी है।(भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख