suvichar
✕

COVID-19 : महाराष्ट्र में 59000, मुंबई में 9000 से ज्यादा कोरोना केस

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (23:04 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 58993 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई। वहीं दूसरी ओर अकेले मुंबई महानगर में 9000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे।

महाराष्ट्र में अब तक 26,95,148 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 5,34,603 मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया है कि 301 में से 158 मौत पिछले 48 घंटे में हुई। वहीं पुणे शहर में संक्रमण के 5714 और पिंपरी चिंचवड़ में 2,026 नए मामले सामने आए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सप्ताहांत पर लगाया गया लॉकडाउन शुक्रवार रात से प्रभावी होगा।

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 9200 नए मामले, 35 और मरीजों की मौत : मुंबई में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई। महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों से कहा कि उन्हें राज्य में स्थापित कुछ कोविड-19 ‘जम्बो’ उपचार केंद्रों को संभालना चाहिए।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश की वित्तीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 5,00,898 हो गए हैं। मुंबई में अभी 90,333 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,97,613 लोग ठीक हो चुके हैं।

उधर, निजी अस्पतालों और अन्य प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्बो उपचार केंद्रों को संभालने से मरीजों को डॉक्टरों और नर्सों के मामले में बेहतर देखभाल मिल सकेगी और इन केंद्रों को लेकर भ्रम की स्थिति दूर होगी।(भाषा)
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख